लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने खत्म की मुस्लिमों को मिलने वाली हज यात्रा की सब्सिडी, बचेंगे इतने रुपये

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 16, 2018 18:35 IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस सब्सिडी के पैसे का इस्तेमाल लड़कियों की पढ़ाई के लिए खर्च किया जाएगा।

Open in App

केंद्र की मोदी सरकार ने हज यात्रा के लिए मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी है। सब्सिडी की घोषणा करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सब्सिडी के फंड का इस्तेमाल मुस्लिम लड़कियों की पढ़ाई में खर्च किया जाएगा। नकवी ने कहा कि यह बिना तुष्टीकरण के अल्पसंख्यकों को समृद्ध बनाने की सरकार की नीति का हिस्सा है। इससे पहले मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत दी थी। इस साल एक लाख 75 हजार मुस्लिम हज यात्रा पर जाने वाले हैं। जिनकी यात्रा की सब्सिडी पर करीब 700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ता।

अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कमाल फारुकी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा मुसलमानों में यह गलत धारणा धारणा थी की उन्हें इससे सहायता प्राप्त हो रहीं है बल्कि इस सरकारी योजना के तहत सबसे बड़ा लाभार्थी एयर इंडिया था।

वहीं कमाल फारुकी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि यह कहना पूरी तरह से गलत है कि हज सब्सिडी फंड से एजेंटों और कुछ कंपनियों को फायदा होता था। उन्होंने इस मामले को मुस्लिमों के आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा कि कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी 10 साल के अंदर हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करने का निर्देश दिया था।  

यूपीए सरकार के दौरान से ही हज सब्सिडी खत्म करने की दिशा में काम हो रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने इसको अचानक और बहुत जल्दी खत्म कर दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार इतनी जल्दी यह फैसला लेकर मुसलमानों को सख्त संदेश देना चाहती है। 

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शरई करतब में उधार लेकर या सब्सिडी के पैसे से हज करना हराम माना गया है। इसके अलावा हज के पैसे को अल्पसंख्यक बच्चियों की शिक्षा के लिए खर्च करने का फैसला काबिले तारीफ है।

इससे पहले 2010 में भी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव दिया था लेकिन कोई कोई ठोस हल नहीं निकल सका। साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को 2022 तक हज यात्रा की पूरी सब्सिडी खत्म करने के निर्देश दिए थे। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद एक कमेटी गठित की गई जिसने मुस्लिमों की हज यात्रा से सब्सिडी खत्म करने का सुझाव दिया जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

बता दें कि हज यात्रा के लिए सब्सिडी उन्हें मिलती है जो भारत सरकार की हज कमेटी के जरिए यात्रा करते हैं। इस साल हज यात्रा की सब्सिडी का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 1.70 लाख पहुंच गई। एक आंकड़े के मुताबिक 2011 में हज यात्रा की सब्सिडी के लिए सरकारी खजाने से 685 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

टॅग्स :हज यात्रामुख्तार अब्बास नक़वीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष