लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: हलवा सेरेमनी के साथ आज से शुरू हुई बजट दस्तावेजों की छपाई, जानें क्या है ये परंपरा

By स्वाति सिंह | Updated: January 20, 2020 12:35 IST

Budget 2020: सोमवार को हलवा सेरेमनी हो गई है। बजट के काम से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हलवा खाते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 फरवरी 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने जा रही हैं। सोमवार को हलवा सेरेमनी हो गई है।

1 फरवरी 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने जा रही हैं। इसके लिए हलवा सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की छपाई का काम शुरू हो जाता है। सोमवार को हलवा सेरेमनी हो गई है। बजट के काम से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हलवा खाते हुए देखा जा सकता है। बजट का इंतजार सभी वर्ग के लोगों को हर साल रहता है साथ ही हर वर्ग की सरकार से उम्‍मीदें भी रहती हैं। 

मालूम हो कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण का सत्र 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। बजट पेश करने से पहले इसके दस्‍तावेजों की प्रिंटिंग का काम शुरू होगा। यह काम हर साल की तरह इस बार भी हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुआ।

हलवा सेरेमनी के बाद वित्त मंत्री और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय के ही ऑफिस में नजरबंद कर दिया जाता है।

ये सभी अधिकारी और कर्मचारी 1 फरवरी तक बाहर के किसी भी व्यक्ति से न मिल सकते हैं न ही फोन पर बात कर सकते हैं। यहां तक कि अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं कर सकते। सभी के फोन जमा करा लिए जाते हैं। किसी भी तरह की आवश्यक या इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें वहीं के एक अधिकारी की निगरानी में बात कराया जाता है। 

क्या है हलवा समारोह-

हलवा समारोह का आयोजन वित्त मंत्रालय की तरफ से एक रस्म के तौर पर किया जाता है। हलवा समारोह हर साल के बजट के डाक्यूमेंट की प्रिंटिंग से पहले मनाया जाता है। किसी की भी सरकार हो इस रस्म को सभी सरकार के कार्यकाल में मनाया जाता है। 

वित्त मंत्रालय के ऑफिस में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है फिर इस हलवे को बजट के काम में लगे कर्मचारियों को बांटा जाता है। भारतीय परंपरा के अनुसार कुछ भी नया काम शुरू करने से पहले मुंह मीठा करने की परंपरा रही है। यही वजह है कि बजट को प्रिंटिंग के लिए भेजने से पहले इस परंपरा को निभाया जाता है। साथ ही भारतीय परंपरा में हलवा शुभ माना जाता है।

बजट के डॉक्यूमेंट की छपाई वित्त मंत्रालय की ही प्रिंटिंग प्रेस में होती है। यह सीतारमण का दूसरा बजट है इससे पहले पहले वह मोदी सरकार कार्यकाल में ही गत 5 जुलाई 2019 को बजट पेश कर चुकी हैं। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी