लाइव न्यूज़ :

"समान नागरिक संहिता केवल विभाजन बढ़ाएगा, भाजपा की कथनी-करनी से देश बंटा हुआ है", चिदबंरम का पीएम मोदी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2023 09:25 IST

देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते मंगलवार को समान नागरिक संहिता के पक्ष में की गई पुरजोर वकालत की तीखी भर्त्सना की है।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई समान नागरिक संहिता की वकालत को बेमानी बताया पीएम मोदी का परिवार और राष्ट्र को एक ही पलड़े में तौलना, उनकी समान तुलना करना सही नहीं हैपरिवार खून के रिश्तों से बंधा होता है जबकि एक राष्ट्र को संविधान द्वारा एकजुट बनाया जाता है

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते मंगलवार को समान नागरिक संहिता के पक्ष में की गई पुरजोर वकालत की तीखी भर्त्सना की और कहा कि पीएम मोदी का परिवार और राष्ट्र को एक ही पलड़े में तौलना और उनकी समान तुलना करना बिल्कुल बेमानी है।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पीएम मोदी द्वारा समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से यह पूछे जाने को कि क्या एक परिवार दो तरह के नियमों से चलता है, बेहद हास्यास्पद बताया। उन्होंने पीएम के दिये भाषण पर बुधवार को अपनी राय रखते हुए कहा कि परिवार और राष्ट्र की तुलना को कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता है।

चिदम्बरम ने पीएम मोदी के समान नागरिक संहिता पर दिये तर्कों के जवाब में एक लंबा ट्वीट किया और कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वकालत करते हुए एक राष्ट्र को एक परिवार के बराबर बताया है। हालांकि अमूर्त अर्थ में उनकी तुलना सच लग सकती है, लेकिन वास्तविकता इससे बहुत अलग है। एक परिवार खून के रिश्तों से एक सूत्र में बंधा होता है जबकि एक राष्ट्र को संविधान द्वारा एकजुट बनाया जाता है ,जो एक राजनीतिक और कानूनी दस्तावेज है।"

अपने ट्वीट में वो आगे कहते हैं, "एक परिवार में भी विविधता होती है, ठीक उसी तरह देश में भी विविधता होगी। भारत के संविधान ने भारत के लोगों के बीच विविधता और बहुलता को मान्यता दी है। यूसीसी एक जन आकांक्षा है लेकिन इसे एजेंडा पर चलने वाली बहुसंख्यकवादी सरकार द्वारा लोगों पर थोपा नहीं जा सकता है। माननीय प्रधानमंत्री यह बता रहे हैं कि यूसीसी लागू करना बेहद सरल है। उन्हें पिछले विधि आयोग की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, जिसमें बताया गया था कि इस समय इसे लागू करना संभव नहीं है।"

चिदम्बरम ने अपने ट्वीट में समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर न केवल पीएम मोदी बल्कि सत्ताधारी दल भाजपा को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है। चिदम्बरम ट्वीट में आगे कहते हैं, "भाजपा की कथनी और करनी के कारण ही आज देश बंटा हुआ है। लोगों पर थोपा गया यूसीसी केवल विभाजन को बढ़ाएगा। यूसीसी के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत वकालत का उद्देश्य मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, घृणा अपराध, भेदभाव और राज्यों के अधिकारों को नकारने से ध्यान भटकाना है। लोगों को सतर्क रहना होगा। सुशासन में विफल होने के बाद भाजपा मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने और अगला चुनाव जीतने का प्रयास करने के लिए यूसीसी का मुद्दा उठा रही है।"

 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी