लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर संजय राउत ने कहा- यहां अल्टीमेटम राजनीति नहीं चलेगी, चलेगा सिर्फ ठाकरे सरकार का शब्द

By रुस्तम राणा | Updated: May 3, 2022 16:28 IST

शिवसेना नेता संजय राउत से जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यहां उद्धव ठाकरे की सरकार है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश रची जा रही हैशिवनेता नेता का आरोप- बाहर के लोगों को बुलाकर दंगे की साजिश रची जा रही है

मुंबई: लाउडस्पीकर मामले में राज ठाकरे के अल्टीमेटम को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता संजय राउत से जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यहां उद्धव ठाकरे की सरकार है। क्या अल्टीमेटम? यह यहां काम नहीं करता है। महाराष्ट्र में अल्टीमेटम राजनीति नहीं चलेगी। यहां केवल ठाकरे सरकार का शब्द काम करेगा।

संजय राउत ने कहा- यह महाराष्ट्र है, जिसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे जानकारी है कि राज्य के बाहर से लोगों को लाया जा रहा है और दंगे की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा- राज्य सरकार और पुलिस इसे संभालने में सक्षम हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ दर्ज मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, पूरे देश में ऐसे मामले दर्ज हैं। अगर कोई भड़काऊ भाषण देता है, कोई ऐसा कुछ लिखता है तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाती है। इसमें कौन सी बड़ी बात है?

दरअसल, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के द्वारा मस्जिदों पर लगे लाउस्पीकरों को लेकर दिए गए अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। ठाकरे ने  चेतावनी देते हुए कहा था कि राज्य की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाया जाए। वरना मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ी जाएगी। 

बीते सोमवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए हुए कहा था कि ईद और अक्षय तृतीया को देखते हुए उन्होंने महा आरती न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था आगे क्या करना है यह मैं कल (3 मई) को बताऊंगा। उनकी ओर से कहा गया है कि ईद का त्योहार है और किसी भी धर्म के त्योहार में वह व्यवधान डालना नहीं चाहते। हालांकि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :संजय राउतराज ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?