लाइव न्यूज़ :

Ulhasnagar firing incident: महेश गायकवाड़ से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कहा-“बहुत दुर्भाग्यपूर्ण”

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2024 18:30 IST

Ulhasnagar firing incident: पुलिस ने गणपत गायकवाड़, हर्षल केने (34) और संदीप सरवनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।थाने के अंदर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।गायकवाड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा शिवसेना के एक नेता पर कथित गोलीबारी को शनिवार को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। शिंदे उस अस्पताल पहुंचे, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महेश गायकवाड़ का उपचार किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "एकनाथ शिंदे ने शनिवार को महेश गायकवाड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। चिकित्सकों ने उन्हें गायकवाड़ की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गायकवाड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।’’ शिंदे ने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने गणपत गायकवाड़, हर्षल केने (34) और संदीप सरवनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किये हैं। थाने के अंदर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे