लाइव न्यूज़ :

असम में उल्फा उग्रवादियों ने की पांच लोगों की हत्या,  सीएम सोनोवाल और ममता बनर्जी ने जताई संवेदना

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 2, 2018 00:00 IST

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की कड़ी आलोचना की है। मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा, 'इस कायरतापूर्ण हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

Open in App

असम के तिनसुकिया जिले में उल्फा उग्रवादियों ने हमला किया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।  उल्फा उग्रवादियों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की है। घटना गुरुवार (एक नवम्बर) रात आठ बजे के आस-पास की है। 

पुलिस के मुताबिक, असम के तिनसुकिया के खेरोनी गांव में उल्फा उग्रवादियों ने हमला किया था। एक घर से पॉंच लोगों घर से निकाला गया और अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमला के बाद हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी  प्रतिक्रिया

घटना पर  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए, इसे बंगाली मूल से जोड़ा। साथ ही उन्होंने हाल के समय में विवाद का केंद्र बने नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) पर भी निशाना साधा है। हालांकि पुलिस अधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि घटना को अंजाम उल्फा (इंडिपेंडेंट) गुट ही दी है। लेकिन पुलिस को इस बात का शक है। 

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई

घटना पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की कड़ी आलोचना की है। मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा, 'इस कायरतापूर्ण हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के मंत्री केशव महंत और तपन गोगोई को डीजीपी कुलधर सैकिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 

घटना पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खेद प्रक्रट किया है। राजनाथ सिंह ने कहा, इस घृणित अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजनाथ सिंह ने सीएम सोनोवाल से बात करके हालात का जायजा लिया है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :असमममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन