लाइव न्यूज़ :

UKSSSC Recruitment Scam 2022: जब तक घोटाले में शामिल हर व्यक्ति जेल नहीं पहुंच जाता तब तक जांच बंद नहीं होगी : सीएम धामी

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2022 15:31 IST

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भर्ती घोटाला आपके सामने आ रहा है वो कोई 1-2 साल का नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा था। इसके खिलाफ कभी जांच नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम धामी ने बताया उत्तराखंड एसटीएफ ने मामले में अब तक 39 लोगों को किया गिरफ़्तारधामी ने कहा- घोटाला कोई 1-2 साल का नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा था, इसके खिलाफ कभी जांच नहीं हुई

चमोली: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भर्ती घोटाले को लेकर (UKSSSC Recruitment Scam 2022) गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घोटाला लंबे समय से चला आ रहा था और इसके खिलाफ कभी जांच नहीं हुई। चमोली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धामी ने कहा, जो भर्ती घोटाला आपके सामने आ रहा है वो कोई 1-2 साल का नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा था। इसके खिलाफ कभी जांच नहीं हुई। जैसे ही मामला मेरे सामने आया हमने तय किया कि हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे। 

उन्होंने कहा, उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने अब तक 39 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। जब तक घोटाले में शामिल हर एक व्यक्ति जेल में नहीं पहुंच जाता तब तक जांच बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा, हमने मंत्रिमंडल में निर्णय लिया है कि हमारी जो 7 हजार भर्तियां खाली हैं, उन सबको लोकसेवा आयोग से कराएंगे। 

अपने संबोधन में राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। हमने नई सरकार के गठन होते ही समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है। 5 सदस्यीय कमेटी ने जनता से संवाद भी शुरू कर दिया है। 

आपको बता दें कि बीते सोमवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को यूकेएसएसएससी द्वारा की गई नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं पर 21 सितंबर से पहले एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने यह निर्देश खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी द्वारा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया है।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है