लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मुस्लिम महिला के पीएम मोदी को बोल, रमजान में दुआ करेंगे किआप दोबारा जीतें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 15:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना देश के अलग अलग क्षेत्रों में देशवासियों को लाभ पहुंचा रही है। मु्स्लिम महिलाओं को इस योजना का खास लाभ मिला है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना देश के अलग अलग क्षेत्रों में देशवासियों को लाभ पहुंचा रही है। मु्स्लिम महिलाओं को इस योजना का खास लाभ मिला है। खबर के मुताबिक जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले की इन महिलाओं ने कहा कि वे जब कुरान पढ़ती हैं तो अल्लाह से दुआ करती हैं कि नरेंद्र मोदी 2019 में फिर से पीएम चुने जाएं। 

मुंशी प्रेमचंद की कहानी 'ईदगाह' है पीएम मोदी की उज्जवला योजना की प्रेरणा!

नमो एप के जरिए  उज्जवला योजना के लाभार्थियों से आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बात की। इस योजना लाभ उठाने वालों में चार करोड़ लाभार्थियों में से 45 फीसदी दलित और आदिवासी हैं।  वहीं, इसी कार्यक्रम में बातचीत में कश्मीर के अनंतनाग की महिलाओं ने पीएम से कहा है कि आप जानते हैं रमजान के महीने में हमें बहुत चीजें तैयार करनी पड़ती है, रसोई गैस से हमें बहुत सहूलियतें मिलीं। 

इसके लिए आप का धन्यवाद हम आपकी सरकार से बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं पीएने ने इसके जवाब में कहा कि उनको उनके आशीर्वाद की जरूरत है। इतना ही नहीं एक मुस्लिम महिला ने पीएम से कहा है कि रमजान का महीना चल रहा है, सुबह हम नमाज पढ़ते हैं, कुरान पढ़ते हैं, कुरान में हम आपको दुआ देंगे कि अगले, हर साल आपकी ही सरकार आ जाएगी, हम आपकी दुआ करेंगे, सारी बहनों की दुआ है आपके साथ सर। 

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस में 'दरार', कुमारस्वामी की पीएम मोदी से मुलाकात आज, 7 दिन में दें सकते हैं इस्तीफा

ऐसे में पीएम ने इस महिला को भी जवाब देते हुए कहा कि मुझे आपने आशीर्वाद दिया, मुझे बहुत अच्छा लगा। इस कार्यक्रम में मोदी ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। पीएम ने महिलाओं से कहा ,मेरे कई मित्र मुस्लिम थे। मुझे याद है कि रमजान के दौरान महिलाएं सुबह जल्दी उठती थीं लेकिन उज्ज्वला योजना के आने के बाद यह भी बदला होगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने गरीबों, वंचितों, दलितों, आदिवासी समुदायों की जिंदगियों को सुधारा है। यह पहल सामाजिक सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रही है। मोदी सरकार की इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों तक एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण