लाइव न्यूज़ :

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर दिए गए मुफ्त, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: May 21, 2020 21:21 IST

सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल से मई मध्य तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए गए हैं।आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से मई मध्य तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए गए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत के लिए सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। यानी आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल में पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने योजना के लाभार्थियों को 4.53 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए। 20 मई, 2020 तक इन लाभार्थियों को कुल 6.79 करोड़ सिलेंडर दिए जा चुके थे। यदि गैस सिलेंडर वितरण की यही रफ्तार कायम रहती है तो अप्रैल से जून तक 14 करोड़ से अधिक सिलेंडर नहीं दिए जा सकेंगे, जो 24 करोड़ के लक्ष्य से काफी कम है। सरकार ने इस योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। बयान में कहा गया है कि सिलेंडर भरवाने का पैसा लाभार्थियों के खातों में डाला जा रहा है। ‘‘लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये गैस सिलेंडर का पैसा अग्रिम में दिया जा रहा है।’’

आपूर्ति श्रृंखला के एक अधिकारी ने कहा कि सिर्फ लोगों को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति ही नहीं की जा रही है बल्कि उन्हें साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़े दिशानिर्देशों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। कोरोना वायरस से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ करोड़ लाभार्थियों को एक अप्रैल, 2020 से तीन माह तक मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे