लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाओं की जलकर मौत, एक बुरी तरह से झुलसी

By बृजेश परमार | Updated: September 16, 2022 21:21 IST

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक आग में घिर जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला 60 प्रतिशत से अधिक झूलस गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला 60 प्रतिशत से अधिक झूलस गई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैआग का कारण प्रारंभिक रूप से शार्ट सर्किट सामने आ रहा हैऔघोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ विघुत सुरक्षा विभाग जांच कर रहा है

उज्जैन: देवासरोड़ नागझिरी उघोगपुरी स्थित पोहा बनाने की फैक्ट्री में लगी शुक्रवार को आग में जलने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई है। झुलसी महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आग का कारण प्रारंभिक रूप से शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। औघोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ विघुत सुरक्षा विभाग जांच कर रहा है।

नागझिरी थाना अंतर्गत यह हादसा हुआ है। शुक्रवार अपराह्न बिंदल पोहा उघोग में यह आग लगी। चारों और से शेड से निर्मित उघोग में उस समय आधा दर्जन से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे।आग की स्थिति सामने आने पर कुछ श्रमिक बाहर निकल भागे लेकिन कुछ महिला श्रमिक वहीं घिर गई। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक आग में घिर जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला 60 प्रतिशत से अधिक झूलस गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना की जांच के लिए औघोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ ही विघुत सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार प्रेस पंचायत के पास उद्योगपुरी नागझिरी पोहा फैक्ट्री मैं शाम 6:00 बजे करीब अचानक आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई गई। 

मृतक महिलाओं में दुर्गाबाई पति राधेश्याम उम्र 45 साल निवासी बोरखेड़ी आगर मालवा , ज्योति पति पप्पू उम्र 25 साल निवासी नागझिरी, छम्मा बाई पति प्रभु लाल मालवीय उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर नागझिरी शामिल हैं। झुलसी महिला सीमा बाई पति पहलाद निवासी विक्रम नगर उज्जैन है।

मौके पर थाना नागझिरी,  नीलगंगा, नानाखेड़ा का पुलिस बल उपस्थित था। घटना स्थल पर एफएसएल टीम व औद्योगिक सुरक्षा की टीम जांच कर रही है।प्रारंभिक रूप से रेस्क्यू कर आग पर काबू किया गया। हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एफएसएल एवं औघोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग हादसा स्थल पर सुरक्षा नियमों को यहां जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :उज्जैनअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत