लाइव न्यूज़ :

महाकालेश्वर मंदिरः बॉलीवुड गाने पर वीडियो शूट, इंदौर की युवती के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

By बृजेश परमार | Updated: October 11, 2021 22:02 IST

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने सोमवार शाम को कहा, ‘‘वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ भादंवि की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को नोटिस जारी किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने युवती के खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।पिछले महीने छतरपुर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था।युवती ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी थी। 

उज्जैनः पुलिस ने उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बॉलीवुड गाने पर अपना वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में इंदौर की एक युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने सोमवार शाम को कहा, ‘‘वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ भादंवि की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला को नोटिस जारी किया गया है।’’

इससे पहले दिन में नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और उज्जैन के एसपी को महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। यह आपत्तिजनक है क्योंकि ऐसा बार-बार हो रहा है। मैं ऐसे लोगों को आगाह कर रहा हूं कि भविष्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

वीडियो में फिल्मी गीत ‘‘रग रग में तू समाने लगा है’’ गीत पर महिला साड़ी पहने मंदिर के परिसर में खंभों के चारों और घूमते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के बाद इंदौर की रहने वाली महिला ने दावा किया कि पुजारियों और हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसके बाद उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो बयान जारी किया है।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचन्द जुनवाल ने रविवार को कहा कि वीडियो भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में शूट किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मनीषा रोशन नामक महिला ने बाद में अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और अपने सभी वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिए।’’

रविवार को जारी वीडियो बयान में महिला ने कहा, ‘‘ मैंने उज्जैन के मंदिर में एक वीडियो शूट किया था, जो पुजारियों और हिंदू संगठनों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। मेरा इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगती हूं और भविष्य में इस बात का ध्यान रखूंगी कि मेरी किसी भी हरकत से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।’’

पिछले महीने छतरपुर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था। युवती के छतरपुर शहर के एक मंदिर के बाहर बॉलीवुड गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था। बाद में युवती ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन