लाइव न्यूज़ :

केरल में भाजपा को परिषदों के गठन से रोकने के लिए यूडीएफ, एलडीएफ ने अपवित्र गठबंधन किया: सुरेंद्रन

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:29 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 20 दिसंबर भाजपा की केरल इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने कम से कम 25 स्थानीय निकायों में परिषदों का गठन करने की उसकी संभावना खत्म करने के लिए आपस में ‘अपवित्र गठबंधन’ किया।

प्रदेश भाजपा इकाई ने दावा किया कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में इन स्थानीय निकायों में वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने चेतावनी दी कि यदि दोनों मोर्चे ऐसे ‘अपवित्र गठबंधन’ को जारी रखते हैं, तो भगवा पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उनके कई शीर्ष नेताओं को पराजित करने में सफल रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा करीब 25 पंचायतों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

सुरेंद्रन ने कहा, ‘‘ लेकिन कांग्रेस और माकपा ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए इन पंचायतों में गठजोड़ करने को लेकर आपसी सहमति बना ली। कसारगोड जिले के कुछ स्थानीय निकायों में यूडीएफ, एलडीएफ और एसडीपीआई, भगवा पार्टी की संभावना को खत्म करने के लिए एकजुट हो गये। ’’

उन्होंने यहा संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘ हम विधानसभा चुनाव के दौरान यूं ही बैठे नहीं रहेंगे और निश्चित तौर पर हम बदला लेंगे। ’’

उन्होंने कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला पर नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित कराने के लिए क्रॉस वोट कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा