लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के बदले तेवर, कहा-'मंदिर नहीं मिशेल के नाम पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी'

By भाषा | Updated: January 3, 2019 08:31 IST

अगस्ता वेस्टलैंड केस: शिवसेना ने कहा- अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के दावे, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को घेरने का प्रयास हैं।

Open in App

 शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के दावे, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को घेरने का प्रयास हैं।

केन्द्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है। 

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में मिशेल को अपने वकील से मिलने पर रोक लगा दी थी। 

अदालत ने यह कदम तक उठाया जब एजेंसी ने कहा कि मिशेल कानूनी सुविधा का दुरूपयोग करते हुए वकीलों को चिट दे रहा है और ‘‘श्रीमती गांधी’’ से संबंधित प्रश्नों से निपटने के बारे में राय मांग रहा है। 

मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। उसने मिशेल की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए दिए गए अपने आवेदन में यह भी दावा किया था कि मिशेल ने पूछताछ के दौरान ‘‘एक इतालवी महिला के पुत्र’’ के बारे में बताया और यह भी कहा कि किस तरह वह देश का अगला प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। 

शिवसेना ने अपने आरोप में कहा कि जब मिशेल का दुबई से प्रत्यर्पण हुआ था उस वक्त पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहा था और भाजपा खुद ही परेशान थी। 

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ चुनावी रैलियों में इस बिचौलिए का जिक्र किया था और दावा किया था कि कुछ धमाकेदार खुलासे होंगे और वह किसी को भी नहीं बख्शेंगे। अब हमें समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस ओर था।’’ 

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा कि मिशेल के खिलाफ जांच शुरू होने से पहले ही मोदी का गांधी परिवार की ओर संकेत करना हास्यास्पद है और इससे स्पष्ट है कि जांच की दिशा क्या है। 

मराठी प्रकाशन में कहा गया है ‘‘भाजपा मिशेल के प्रत्यर्पण के बावजूद हार गई। यह कहा जा सकता है कि ‘मिशन मिशेल’ का उद्देश्य ‘2019’ है।’’ 

संपादकीय में कहा गया है,‘‘सरकारी तंत्र दो चार लोगों के अधीन है और राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिए इसका दुरूपयोग किया जा रहा है।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘यह 2019 के चुनाव से पहले सोनिया गांधी और उनके बेटे को घेरने की कोशिश है और क्वात्रोची के बाद अब देश में मिशेल पुराण शुरू हो जाएगा।’’ 

सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में आए फैसले का जिक्र करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य को क्लीनचिट इसलिए मिल गई क्योंकि सीबीआई ने अदालत में कहा कि एजेंसी पर बड़े भाजपा नेताओं का नाम लेने के लिए दबाव था।

शिवसेना ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में रहती तो भाजपा नेताओं के नाम आरोपियों की सूची में रहते। अब कांग्रेस इसी तरह के आरोप लगा रही है। ‘‘सरकारी मशीनरी पर कुछ लोगों का नियंत्रण है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।’’ 

‘‘सामना’’ मुखपत्र में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं और दोषी चाहे कितने ही बड़े क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। लेकिन, चूंकि मिशेल ने सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं का नाम ले लिया है तो जनता राफेल घोटाले को भूल नहीं जाएगी। 

शिवसेना ने कहा, ‘‘जैसे सोनिया गांधी और अन्य का नाम यहां (अगस्ता वेस्टलैंड मामले में) लिया गया है उसी प्रकार फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने अनिल अंबानी (समूह) का नाम लिया है और यह (राफेल) घोटाला हजारों करोड़ रुपए का है।’’ 

संपादकीय में कहा गया, ‘‘यह 2019 (में होने जा रहे लोकसभा चुनाव) से पहले सोनिया गांधी और उनके बेटे को घेरने की कोशिश है और क्वात्रोची (बहुचर्चित बोफोर्स घोटाले में चर्चित रहे पूर्व इतालवी कारोबारी) के बाद अब देश में मिशेल पुराण शुरू हो जाएगा।’’ 

इसमें व्यंग्य किया गया है कि मुद्रा स्फीति, बेरोजगार, नोटबंदी, किसान आत्महत्या और राम मंदिर के मुद्दे अब पीछे चले जाएंगे और चुनाव मिशेल के नाम पर लड़ा जाएगा। 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअगस्ता वेस्टेलैंड मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील