लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने ली महाराष्ट्र के CM पद की शपथ, ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री

By स्वाति सिंह | Updated: November 28, 2019 18:58 IST

महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचा गया है. एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण की है

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्धव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद ठाकरे ने सहयोगी दल भाजपा को मुख्यमंत्री पद साझा करने के अपने वादे की याद दिलाई। लेकिन, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इससे इनकार कर दिया कि ऐसा कोई वादा भी किया गया था। इससे नाराज ठाकरे ने सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ वार्ता रोक दी और कहा कि वह झूठा कहा जाना बर्दाश्त नहीं कर सकते। भगवा पार्टियों के बीच गठबंधन के टूटने के साथ एक नया गठजोड़ देखने को मिला, जिसमें दो विभिन्न विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आईं। इसमें एक ओर जहां हिंदुत्व के रास्ते पर चलने वाली शिवसेना है, तो वहीं दूसरी ओर इससे बिल्कुल अलग विचारधारा रखने वाली कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) हैं।

राकांपा प्रमुख शरद पवार नए गठजोड़ के वास्तुकार के तौर पर देखे गए,जो खुद चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। शरद पवार 18 जुलाई 1978 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब उन्होंने प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन के तहत नई सरकार के गठन के लिए कांग्रेस सरकार गिरा दी थी। हालांकि, यह गठबंधन सरकार 17 फरवरी 1980 तक सत्ता में रही, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे भंग कर दिया। पवार कांग्रेस में लौटने के बाद एक बार फिर 25 जून 1988 से तीन मार्च 1990 तक मुख्यमंत्री रहे। उनका तीसरा कार्यकाल चार मार्च 1990 से तीन 25 जून 1991 तक रहा, जब वह रक्षा मंत्री के तौर पर नरसिंह राव कैबिनेट में शामिल किए गए। उन्हें मुंबई दंगों के बाद फिर से महाराष्ट्र वापस भेज दिया गया और वह छह मार्च 1993 से 13 मार्च 1995 तक मुख्यमंत्री रहे।

वहीं, कांग्रेस के (दिवंगत) नेता वसंतदादा पाटिल चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसमें उनका सात मार्च से 17 जुलाई 1978 तक का कार्यकाल भी शामिल है, उनकी यह सरकार पवार ने गिरा दी थी। वर्ष 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण बने थे। वह करीब ढाई साल इस पद पर रहे, जिसके बाद उन्हें चीन के साथ युद्ध के बाद रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। राज्य के एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री ए। आर। अंतुले (नौ जून 1980 से 12 जनवरी 1982) रहे।

उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा देना पड़ा था। मनोहर जोशी 14 मार्च 1995 से 30 जनवरी 1999 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं, नारायण राणे एक फरवरी 1999 को मुख्यमंत्री बने, जब शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे ने जोशी की जगह उन्हें बागडोर सौंपने का फैसला किया। राणे 17 अक्तूबर 1999 तक इस पद पर रहे, जब शिवसेना-भाजपा ने समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने का फैसला किया। देवेंद्र फडणवीस राज्य में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनके नाम दो रिकॉर्ड हैं। वह वसंतराव नाईक के बाद महाराष्ट्र के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

हालांकि, अपनी दूसरी पारी में मात्र चार दिन ही मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 23 नवंबर को शपथ ग्रहण किया और उच्चतम न्यायालय द्वारा विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिए जाने के बाद 26 नवंबर को इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, दिवंगत विलासराव देशमुख और पृथ्वीराज चव्हाण भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कार्यकाल की संख्या के मामले में ठाकरे राज्य के 28 वें मुख्यमंत्री हुए

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः ‘महायुति’ के सामने दो प्रमुख चुनौतियां?, बीजेपी-शिवसेना में रार और ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर कानूनी चुनौती, कैसे पार लगाएंगे सीएम फडणवीस?

भारतसंसद में ऊंची आवाज में ‘वंदे मातरम’ नारा लगाएंगे शिवसेना (उबाठा) के सांसद, उद्धव ठाकरे ने कहा- सदन से बाहर निकाल कर दिखाएं भाजपा

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः शरद और राहुल को छोड़ राज ठाकरे आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे उद्धव, बीएमसी, पुणे और नासिक में गठजोड़ कर लड़ेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित