लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने के लिए किसी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं, संजय राउत ही काफी?, गिरीश महाजन ने शिवसेना (उबाठा) सांसद को कहा ‘दलाल’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 16:44 IST

महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी राजनीतिक दुश्मन की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस काम के लिए संजय राउत ही काफी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देगिरीश महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। शिवसेना (उबाठा) से नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है।शरद पवार और कांग्रेस के पहुंचाया, पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान किया है।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत को ‘दलाल’ और उद्धव ठाकरे का राजनीतिक दुश्मन करार देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह(राउत) पार्टी संगठन को कमजोर कर रहे हैं। महाजन की इस टिप्पणी को राउत के आरोपों का जवाब माना जा रहा है। राउत ने कहा था कि जब भाजपा राज्य में सत्ता से बाहर होगी तो महाजन उसे छोड़ने वाले पहले नेता होंगे। महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी राजनीतिक दुश्मन की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस काम के लिए संजय राउत ही काफी हैं।’’

उत्तर महाराष्ट्र से भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि राउत जैसे 'दलालों' ने शिवसेना (उबाठा) से नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है। महाजन ने कहा, ‘‘जिस तरह से राउत ने उद्धव ठाकरे को शरद पवार और कांग्रेस के करीब पहुंचाया, उससे उन्होंने अपनी ही पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान किया है।’’

उन्होंने कहा कि यदि ठाकरे, राउत पर लगाम लगाने में विफल रहे तो शिवसेना (उबाठा) टूट जाएगी। जून 2022 में पार्टी के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी। संजय राउत के आरोपों के जवाब में महाजन ने कहा, ‘‘लेकिन मैं कभी भी वह नहीं करूंगा जो राउत ने अपनी पार्टी के साथ किया।

मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे संगठन को नुकसान पहुंचे। मैं भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हूं। मैं 20 साल तक विपक्ष में रहा। हालांकि मुझे कई बार (पाला बदलने के लिए) प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ी।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रसंजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'