लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: उद्धव ठाकरे को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता, लेकिन नहीं होंगे शामिल, जानिए क्या है वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 14:33 IST

शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया। लेकिन, पार्टी की ओर से कहा गया कि वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वो वीर सावरकर के जन्मस्थली के अवसर पर नासिक जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिलापार्टी की ओर से कहा गया कि वो इस समारोह में शामिल नहीं होंगेउद्धव ठाकरे 22 जनवरी को वीर सावरकर के जन्मस्थली के अवसर पर नासिक जाएंगे

नई दिल्ली: शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला। लेकिन, पार्टी की ओर से कहा गया कि वो इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि इसी दिन वो वीर सावरकर की जन्मस्थली के अवसर पर नासिक जाएंगे। 

इस बात की जानकारी पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने दी है। उन्होंने कहा कि यूबीटी प्रमुख उस दिन वीर सावरकर के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी जन्मस्थली नासिक जाएंगे। इस दौरान वो कई धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को यानी 22 जनवरी को होना है।  

जबकि, उद्धव ठाकरे सोमवार को ग्रामीण नासिक के भागुर क्षेत्र में वीर सावरकर के जन्मस्थली जाएंगे। जहां कुछ इवेंट का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही वो श्री कालाराम मंदिर और गोडा घाट में शाम को आर्ति भी करेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया कि यह निर्णय राम मंदिर आंदोलन में दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के योगदान को याद करने के पार्टी के प्रयास के अनुरूप है।

संजय राउत ने इस दौरान नासिक के इतिहास को याद किया और आगे कहा कि बालासाहेब ठाकरे का राम मंदिर आंदोलन में बड़ा योगदान है। नासिग का कहीं न कहीं प्रभु राम से जुड़ाव रहा है। 23 जनवरी को शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर नासिक में पार्टी के सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है।

23 जनवरी को बाला साहेब ठाकरे का जन्मदिन है और इस अवसर पर नासिक में रैली और कई राजनीतिक अभियान भी चलाने की योजना है। उद्धव ठाकरे पंचावटी स्थित काला राम मंदिर भी जाएंगे, क्योंकि यह वो जगह है जब प्रभु राम वनवास के दौरान रहां करते थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनासिकसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'