लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे कैबिनेट: शिवसेना ने पांच दिग्गजों को नहीं दिया मौका, संजय राउत के भाई को भी नहीं मिल पाई जगह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2019 08:14 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण को ठाकरे के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे कांग्रेस की राज्य इकाई का नेतृत्व कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और मंत्रि परिषद के सदस्यों की संख्या इसकी 15 फीसदी हो सकती है. प्रदेश में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

कांग्रेस और एनसीपी ने अपने दिग्गज नेताओं को मंत्रिपद दिया है, लेकिन शिवसेना ने फड़नवीस सरकार में शामिल रहे पांच मंत्रियों को पुन: मौका नहीं दिया है. इनमें दिवाकर रावते, रामदास कदम, तानाजी सावंत, दीपक केसरकर और रवींद्र वायकर शामिल हैं. कांग्रेस की ओर से पृथ्वीराज चव्हाण को मंत्री नहीं बनाया गया है. उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है.

भाजपा नेताओं और शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने मंत्रिपरिषद के विस्तार समारोह में हिस्सा नहीं लिया. एक भाजपा नेता ने कहा,''इस सरकार ने महाराष्ट्र के किसानों की अपेक्षाएं पूरी नहीं की हैं. हमारी इस समारोह में भाग लेने की इच्छा नहीं हुई.'' एक अन्य भाजपा नेता ने कहा,''जब उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण किया था तब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस समेत राज्य भाजपा के नेताओं ने उसमें शिरकत की थी. कैबिनेट के विस्तार के हर कार्यक्रम में शामिल होना आवश्यक नहीं है.''

ऐसा माना जा रहा है कि संजय राऊत ने उनके भाई और शिवसेना के विधायक सुनील राऊत को मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दिए जाने के कारण समारोह में शिरकत नहीं की. शिवसेना ने अपने वरिष्ठ नेता रामदास कदम और दिवाकर रावते को नए मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी है. वह देवेंद्र फड़नवीस नीत सरकार में मंत्री थे.

एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख को भी मंत्रालय में जगह दी गई है. ये दोनों पूर्व की कांग्रेस-एनसीपी सरकार में मंत्री थे. 2014 के विधानसभा चुनाव में दोनों हार गए थे, लेकिन इस साल अक्तूबर में हुए चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई.

एनसीपी नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, विधान परिषद में पूर्व नेता विपक्ष धनंजय मुंडे और विजय वडेट्टीवार ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता शरद पवार मौजूद थे. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और मंत्रि परिषद के सदस्यों की संख्या इसकी 15 फीसदी हो सकती है. इस लिहाज से प्रदेश में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत