लाइव न्यूज़ :

उदयनिधि स्टालिन प्रचार अभियान के दूसरे दिन नागापट्टिनम में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:48 IST

Open in App

नागापट्टिनम, 21 नवंबर द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के अध्यक्ष उदयनिधि स्टालिन को अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के 75 दिन के प्रचार अभियान के दूसरे दिन यहां गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें नागापट्टिनम में मछुआरों के गांव अक्काराइपेट्टाई में गिरफ्तार किया गया।

उदयनिधि ने गांव का दौरा कर विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरों से बात की थी।

इससे पहले दिन में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के एन नेहरू, यू माथीवनन, एमआरके पनीरसेलवम और अन्य के साथ उदयनिधि ने नाव से समुद्र में यात्रा की थी और इस दौरान मछुआरे भी उनके साथ थे।

यात्रा के बाद जब ये लोग तट पर पहुंचे तो नागापट्टिनम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने उदयनिधि को कथित तौर पर कोविड-19 महामारी से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना इजाजत प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक स्थानीय विवाह समारोह सभागार ले जाया गया।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने पार्टी के दिवंगत पूर्व प्रमुख एम करुणानिधि के जन्मस्थान यहां के निकट तिरुक्कुवलाई से कल प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब