लाइव न्यूज़ :

उदयपुर घटना पर भाजपा विधायक ने कहा, "अगर गर्दन कलम करने का फरमान जारी होगा तो हम लोग भी उसी रास्ते पर चलने वाले हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2022 18:34 IST

बिहार में पक्ष और विपक्ष ने एक सुर में मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और मांझी की पार्टी 'हम' ने भी उदयपुर की घटना पर अफसोसजनक जताते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने उदयपुर की घटना के संबंध में कहा कि दरिंदो को तुरंत सजा मिलनी चाहिए बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम माझी ने कहा कि दोषियों को बीच चौराहे पर फांसी की सजा दी जाएभाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिहादियों को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा

पटना:उदयपुर घटना को लेकर बिहार में भी सियासी उबाल देखा जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत तमाम पार्टियां इस विभत्स घटना का विरोध कर रही हैं।

राज्य में पक्ष और विपक्ष ने एक सुर में मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वाले दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और मांझी की पार्टी 'हम' ने भी उदयपुर की घटना पर अफसोसजनक जताते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय सिंह ने कहा कि यह देश बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलेगा ना कि शरिया कानून से। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

विधायक संजय सिंह ने कहा कि उदयपुर की घटना जिहादियों की घटना है, जो लोग जैसा करेंगे उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर गर्दन कलम करने का फरमान जारी होगा तो हम लोग भी उसी रास्ते पर चलने वाले हैं।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना के संबंध में ट्वीट करके कहा कि दरिंदो को तुरंत सजा मिले। उन्होंने कहा कि उदयपुर की दरिंदगी से मन व्यथित है। धार्मिक कट्टरपंथ किसी भी समुदाय को न सिर्फ अंधा बनाता है बल्कि उनके सोचने- समझने की शक्ति भी छीन लेता है और एक कट्टरपंथ दूसरे कट्टरपंथ को पोषित करता है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दरिंदों को तुरंत सजा मिले। आइए, हम सब मिलकर बापू-बाबा साहेब के समतावादी सहिष्णु देश को फिर से बनाएं।

वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने कहा है कि धर्म के ऐसे तथाकथित रक्षकों को स्पीडी ट्रायल चलाया जाए और उन्हें बीच चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए ताकि धर्म की आड़ में कोई दोबारा ऐसी हरकत न कर पाए। मांझी ने दोनों हत्यारों का फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्टर किया है।

टॅग्स :उदयपुरराजस्थानतेजस्वी यादवजीतन राम मांझीBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो