लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंका, वह घायल हुई

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:06 IST

Open in App

जालौन (उप्र) 21 सितंबर शहर में कोतवाली कस्बा कोंच के मोहल्ला लाजपत नगर में दो युवकों ने मंगलवार को खिलौने की दुकान पर बैठी युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और वे फरार हो गए ।

तेजाब हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय नागरिकों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया आकांक्षा सैनी (25) मंगलवार दोपहर लाजपत नगर में अपनी दुकान पर खिलौने बेच रही थी, उसी बीच मोटरसाइकिल से दो नकाबपोश युवक वहां आए और वे युवती से कुछ सामान मांगने लगे, जैसे ही युवती ने दोनों को सामान देने लगी वैसे ही उन्होंने उसपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

कुमार के अनुसार घटना के कारण बाजार में भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवती को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया ।

पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक कोई भी शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया गया हैं । पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया तेजाब फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'