लाइव न्यूज़ :

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:57 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 23 जनवरी महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के बरबई गांव के मोड़ के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।

कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े चार बजे कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरबई गांव के मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रही बाइक को कुचल दिया, जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृत युवकों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई क्षेत्र के मोनू अहिरवार (23) और लोटन अहिरवार (22) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और मृत युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे