लाइव न्यूज़ :

बांदा में दो युवकों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:09 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 24 जनवरी बांदा जिले में शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने रविवार को बताया कि पचनेही गांव में 22 ‍वर्षीय मोहित तिवारी ने शनिवार को अपने मकान के कमरे में गमछे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने मृत युवक के पिता लालू तिवारी के हवाले से बताया कि उसने गांव के कुछ लोगों से ब्याज पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। कर्ज वापसी के दबाव से परेशान होकर उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

वहीं नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर 21 वर्षीय मनीष वर्मा ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वर्मा पिछले छह माह से बीमार था।

अधिकारी ने मृतक के चाचा रामनरेश के हवाले से कहा कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने पर जरूरी इलाज नहीं हो सका। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'