लाइव न्यूज़ :

मुर्दाघर में युवतियों की संदिग्ध मौजूदगी पर दो कर्मी बर्खास्त, वॉर्ड बॉय निलंबित किए गए

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:57 IST

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद एक ठेकेदार कंपनी के उन दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं जो युवतियों के साथ मुर्दाघर में कथित तौर पर मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सेवाओं को लेकर इस कम्पनी का एमवायएच कंपनी के साथ अनुबंध है।इसके साथ ही, मुर्दाघर के प्रभारी अधिकारी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इंदौरशहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के मुर्दाघर में दो युवतियों के संदिग्ध हालात में मौजूद रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचे बवाल के बाद एक ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

इसके साथ ही, अस्पताल के एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विवादास्पद तस्वीरों को लेकर मीडिया की खबरों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

मुर्दाघर में दो कर्मचारियों के साथ संदिग्ध हालात में दिखी युवतियां-

इन तस्वीरों में दो युवतियां मुर्दाघर में दो कर्मचारियों के साथ संदिग्ध हालात में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें मंगलवार रात की बताई जा रही हैं और सोशल मीडिया पर इनके वायरल होने के बाद एमवायएच प्रबंधन की किरकिरी हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद एक ठेकेदार कंपनी के उन दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं जो युवतियों के साथ मुर्दाघर में कथित तौर पर मौजूद थे।

मुर्दाघर में काम करने वाले एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है-

साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सेवाओं को लेकर इस कम्पनी का एमवायएच के साथ अनुबंध है। एमवायएच, शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध है। महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि मुर्दाघर में काम करने वाले एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, मुर्दाघर के प्रभारी अधिकारी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि संभाग आयुक्त के निर्देशों के मुताबिक ठेकेदार कंपनी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए