लाइव न्यूज़ :

दो पत्नियां? मेरे लिए एक काफी है: दो पत्नी रखने के कांग्रेस के आरोप पर ओवैसी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 10:07 IST

सभा में लोगों से ओवैसी ने दूसरी पत्नी का पता करने वालों को इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह देश की राजनीति का दुर्भाग्य है कि लोग चुनाव से पहले व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही ओवैसी ने दूसरी पत्नी होने की बात को गलत बताया है। सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो बच्चों की नीति बनाने के लिए कहते हैं।’’

सांसद व एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस द्वारा दो पत्नी होने के आरोप का खंडन किया है। उन्होंने तेलांगना में एख जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो पत्नियां? मेरे लिए एक ही काफी है।

टाइम्स नाउ के मुताबिक,  इसके साथ ही सभा में लोगों से ओवैसी ने दूसरी पत्नी का पता करने वालों को इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह देश की राजनीति का दुर्भाग्य है कि लोग चुनाव से पहले व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगते हैं। इसके साथ ही ओवैसी ने दूसरी पत्नी होने की बात को गलत बताया है। 

बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने देश में दो बच्चों की नीति अनिवार्य बनाने के वास्ते एक कानून बनाने के संबंध में दिये गए बयान के लिये आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजग सरकार पिछले पांच वर्षों में बेरोजगारी की समस्या का समाधान करने में भी असफल रही।

तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के लिए निजामाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो बच्चों की नीति बनाने के लिए कहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा सरकार) पिछले साढ़े पांच वर्षों में किसी को भी रोजगार मुहैया कराने में विफल रहे। अब आरएसएस के लोग दो बच्चों की नीति बनाने की बातें कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या की आयु 40 साल से कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पायी। ओवैसी ने कहा, ‘‘2018 में 36 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिदिन आत्महत्या की। आप पर शर्म है..और आप दो बच्चों (के लिए कानून) बनाने की बात करते हैं। आप बच्चों को आत्महत्या करने से रोकने में असफल रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के कई नेताओं की तरह ही मेरे भी दो से अधिक बच्चे हैं। हालांकि, आपने रोजगार मुहैया नहीं कराया।’’ उन्होंने उल्लेख किया कि एक बार मोदी ‘साहेब’ ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने की बात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं नौकरियां नहीं मुहैया कराने पर बोलता हूं, वे कहते हैं ओवैसी भड़काऊ भाषण देते हैं।’’  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल