लाइव न्यूज़ :

नागपुर में रेमडेसिविर की काला बाजारी करते दो पकड़े गए

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:09 IST

Open in App

नागपुर, 25 अप्रैल पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी के आरोप में एक मेडिकल प्रतिनिधि और एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जिनकी पहचान विनोदराव जोशी (33) और गोपाल ज्ञानीप्रसाद शर्मा (34) के तौर पर हुई है।

वरिष्ठ निरीक्षक संतोष बकल ने बताया कि गुप्त सूचना पर, पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को तब गिरफ्तार कर लिया जब वे राजभवन के द्वार के पास एंटी वायरल दवा बेच रहे थे।

उन्होंने बताया कि जोशी मेडिकल प्रतिनिधि के तौर पर काम करता है।

निरीक्षक ने बताया कि उनके पास से रेमडेसिविर की दो शिशियां, 56000 नकद, दो दो पहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

बकल ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमलाकर उर्फ छोटू मोहतम की तलाश कर रही है जिसने जोशी और शर्मा को इंजेक्शन दिए हैं।

एक स्थानीय अदालत ने दोनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग