लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी की दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:53 IST

Open in App

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी स्थित पत्थर औद्योगिक क्षेत्र के रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी की दो बोगियां आज शाम बेपटरी हो गईं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और पटरी से उतर गए डिब्बों को उठाने का काम अभी जारी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि डिब्बों को उठाने के लिए रामपुरहाट से ‘एआरटी वैन’ मंगाया गया है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक डीडी हेम्ब्रम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर बचाव कार्य में लग गयी। उन्होंने कहा कि चार घंटे के अंदर स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल इस दुर्घटना के चलते औद्योगिक क्षेत्र में मालगाड़ी से पत्थर ढुलाई बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'