लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:01 IST

Open in App

महासमुंद, 13 सितंबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। महासमुंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र में रविवार रात जंगली हाथी के हमले में राजू विश्वकर्मा (55) और परमेश्वर (35) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन ग्रामीण महादेव पठार से महासमुंद जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इस दौरान जब वह गौरखेड़ा गांव के करीब पहुंचे तब जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हाथियों के हमले के बाद मोटरसाइकिल साइकल सवार दो व्य​क्तियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई वहीं राजू विश्वकर्मा को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा पर हमले के बाद हाथी वहां से चला गया और करीब के झालखम्हारिया गांव में पहुंच गया। वहां गांव के बाहर तीन युवक खेत की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जंगली हाथी जब वहां पहुंचा तब दो युवक वहां से भाग गए लेकिन परमेश्वर नहीं भाग पाया और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृत ग्रामीणों ​के परिजनों को 25—25 हजार रूपए की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथी के विचरण की सूचना के बाद गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम