लाइव न्यूज़ :

ठाणे में दंपति पर हमला करने के आरोप में दो ग्रामीण गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:56 IST

Open in App

ठाणे, पांच अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हाजी मलंग दरगाह पर गये एक युवा दंपति पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को कल्याण स्थित दरगाह पर गये इस जोड़े को ग्रामीणों के एक समूह ने कथित रूप से पीटा था ।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में दावा किया कि ग्रामीणों ने उन पर इसलिये हमला किया कि उन्होंने हाफ पैंट पहना था और जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद वह दरगाह पर जा रहे थे ।

अधिकारी ने बताया कि घटना के चार दिन बाद हिल लाइन पुलिस दो ग्रामीणों को इस संबंध में गिरफ्तार कर लिया और तीन नबालिगों को हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'