लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो हजार नए डाक्टर भर्ती होंगे, 9000 नर्सिंगकर्मियों की भी होगी नियुक्ति

By भाषा | Updated: April 22, 2020 19:00 IST

पिछले दिनों 735 नए चिकित्सकों को जिलों में नियुक्ति दे दी गई है और अब 2000 नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी तरह न्यायालय में अटकी 12 हजार 500 हजार जीएनएम और एएनएम की भर्ती का रास्ता साफ करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर नौ हजार नर्सिंगकर्मियों की भी जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान सरकार दो हजार नये चिकित्सक भर्ती करेगी राजस्थान सरकार नौ हजार से अधिक नर्सिंगकर्मियों को भी जल्द ही नियुक्ति देगी।

जयपुर: कोरोना वायरस महामारी के बीच राजस्थान सरकार दो हजार नये चिकित्सक भर्ती करेगी तथा नौ हजार से अधिक नर्सिंगकर्मियों को भी जल्द ही नियुक्ति देगी। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई में श्रमबल की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 735 नए चिकित्सकों को जिलों में नियुक्ति दे दी गई है और अब 2000 नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी तरह न्यायालय में अटकी 12 हजार 500 हजार जीएनएम और एएनएम की भर्ती का रास्ता साफ करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर नौ हजार नर्सिंगकर्मियों की भी जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा संस्थानों को सभी सुविधाएं से युक्त करने के लिए भी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश में जांच सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों की क्षमता इस समय 4700 जांच प्रतिदिन करने की है और आने वाले दिनों में इसकी संख्या 10 हजार होगी।

सभी जिला मुख्यालयों पर भी जांच की सुविधाएं विकसित करने पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में जुटे कर्मियों व अन्य लोगों के साथ किसी भी सूरत में बदतमीजी या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया