लाइव न्यूज़ :

दहानू में आग लगने से दो दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: October 15, 2021 10:21 IST

Open in App

पालघर, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में दहानू के मुख्य बाजार इलाके में स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लैक्स में आग लगने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दहानू रोड रेलवे स्टेशन के समीप शॉपिंग कॉम्प्लैक्स में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आग में दवा की एक दुकान और कपड़े की एक दुकान जलकर खाक हो गयीं। दहानू महानगर परिषद की दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।’’

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन जांच के बाद ही असली वजह पता चल पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा