जबरन वसूली को लेकर समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 5, 2019 06:13 AM2019-12-05T06:13:01+5:302019-12-05T06:13:01+5:30

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं को एक स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के एक पदाधिकारी से पांच लाख रूपये की जबरन वसूली करने को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया

Two Samajwadi Party workers arrested for extortion | जबरन वसूली को लेकर समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

जबरन वसूली को लेकर समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

Highlights आरोपियों की पहचान अमित कुमार सिंह (28) और प्रशांत राम वाघरे (29) के रूप में हुई है। दोनों ही औरंगाबाद के ही निवासी हैं।

 महाराष्ट्र के औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं को एक स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के एक पदाधिकारी से पांच लाख रूपये की जबरन वसूली करने को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान अमित कुमार सिंह (28) और प्रशांत राम वाघरे (29) के रूप में हुई है। दोनों ही औरंगाबाद के ही निवासी हैं। पुलिस के अनुसार शहर के गरखेडा क्षेत्र के निवासी सुनील एकनाथ पल्वे ने शिकायत की थी कि दोनों ने उनके शैक्षणिक संस्थान से संबंधित कुछ सूचना नहीं प्रकाशित कराने के एवज में उनसे 25 लाख रूपये मांगे।

दोनों ने उनसे कहा था कि उन्होंने जिला परिषद के शिक्षा विभाग से यह जानकारियां हासिल की हैं। उन्होंने शुरू में पल्वे से 25 लाख रूपये मांगे लेकिन बाद में पांच लाख रूपये पर मान गये। शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा गया। 

Web Title: Two Samajwadi Party workers arrested for extortion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे