लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार, छह मोबाइल और छह मोटरसाइकिल बरामद

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:52 IST

Open in App

नोएडा, 17 जून उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर-24 से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए छह मोबाइल फोन और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिझौड़ गांव के पास से आकाश तथा आदित्य नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए छह मोबाइल फोन तथा चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उनके अनुसार, पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे लोग अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनके पास बरामद मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के मालिकों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके कुछ साथियों के बारे में भी पुलिस को पता चला है जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'