नवी मुंबई में हथियार रखने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 12, 2021 07:21 PM2021-07-12T19:21:00+5:302021-07-12T19:21:00+5:30

Two persons arrested for possessing arms in Navi Mumbai | नवी मुंबई में हथियार रखने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई में हथियार रखने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 12 जुलाई पुलिस ने नवी मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक एनबी कोल्हाटकर ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, नवी मुंबई पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई के अधिकारियों ने खारघर में एक बस स्टॉप पर जाल बिछाया और रविवार को दोनों को वहां पहुंचने पर पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ओमनाथ योगी (23) और नंदलाल गुर्जर (30) दोनों के पास से 1.03 लाख रुपये मूल्य के दो देशी तंमचे और कारतूस बरामद किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two persons arrested for possessing arms in Navi Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे