लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रिश्वत लेने के आरोप में कनिष्ठ अभियंता सहित दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:45 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 नवंबर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कम्पनी (एमएसईडीसीएल) के कनिष्ठ अभियंता सहित दो लोगों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 57 वर्षीय अभियंता बसवराज रचप्पा बबनाग्रे ने बिजली के नये मीटर लगाने का ठेका देने के लिए एक ठेकेदार से कथित तौर पर पांच हजार रुपये मांगे थे। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी की ठाणे इकाई में की, जिसने सोमवार को कल्याण इलाके में स्थित एमएसईडीसीएल कार्यालय में 22 वर्षीय प्रशिक्षु गणेश संजय दल्वी को कथित तौर पर पांच हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। वह अभियंता की ओर से वहां पैसे लेने पहुंचा था।

एसीबी ने बताया कि प्रशिक्षु और अभियंता को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब