लाइव न्यूज़ :

नोएडा मे अलग अलग स्थानों पर दो लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:52 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में अलग अलग स्थानों पर रहने वाले दो लोगों ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली ।वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आत्महत्या करने वालों की पहचान नीरज (21) तथा भुनेश्वर के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि दोनों ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति टीकम सिंह (34) काम करते समय कंपनी में मूर्छित होकर गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने परिवारिक क्लेश के चलते पत्नी और मां तथा खुद पर किरासन तेल डालकर आग लगा लिया, जिससे इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पति-पत्नी की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम