लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर सोना, केसर और सिगरेट की तस्करी को लेकर दो व्यक्ति धरे गये

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क के अधिकारियों ने करीब 50 लाख रूपये मूल्य के सोना, उत्तम गुणवत्ता के ईरानी केसर और सिगरेटों की तस्करी करने को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार शुक्रवार सुबह को दुबई से पहुंचने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। वे दिल्ली के निवासी हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ सघन तलाशी की गयी और एक यात्री पास से सोने की पांच बिस्कुट (कुल 583 ग्राम एवं 29.44 मूल्य के) मिले। उसने उसे सिगरेट के पैकेट में छिपा रखा था। ’’

बयान के मुताबिक एक अन्य यात्री के पास उत्तम गुणवत्ता का केसर (25 ग्राम के 575 पैकेट यानी कुल 14.37 किलोग्राम मिला जिसकी कीमत 16.53 लाख रूपये है।

बयान के अनुसार दूसरे यात्री के पास 17,600 सिगरेट (एस्से गोल्ड ब्रांड) भी मिले जिसका मूल्य 3.52 लाख रूपये है।

बयान के मुताबिक सारी चीजें- सोना, ईरानी केसर और सिगरेट जब्त कर ली गयी हैं जिसकी कुल कीमत 49.49 लाख रूपये हैं। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा