लाइव न्यूज़ :

ठगी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 01:36 IST

Open in App

नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाना पुलिस ने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। नोएडा के साइबर अपराध थाने के निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि गाजियाबाद निवासी ए के माहेश्वरी ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उनका फ्लैट किराए पर लेने के लिए संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें क्यूआर कोड भेजकर एडवांस में किराया देने के नाम पर उनके बैंक खाते से एक लाख 39 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी, इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के मेवात स्थित नूंह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नूंह के गांव ठेक निवासी शमशेर और शफी मोहम्मद के रुप में हुई है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न बैंकों के 10 डेबिट कार्ड, 5 पीओएस मशीन और 2 मोबाइल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी कर चुके है। इन राज्यों के उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों के लोग शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम