लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में आजाद कश्मीर शब्द के प्रयोग पर मचा बवाल, बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर बोला हमला, दो निलंबित

By भाषा | Updated: March 8, 2020 09:00 IST

एमपीबीएसई की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियों को मानचित्र पर आजाद कश्मीर की पहचान करने तथा एक अन्य प्रश्न में इस शब्द का तालिका में सबंधित वाक्य से मिलान करने का सवाल किया गया था।

Open in App

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में दो सवालों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को आजाद कश्मीर लिखे जाने पर विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आपत्ति जतायी की है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में विवाद पैदा होने के बाद पेपर सेट करने में शामिल दो अधिकारियों को मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही आजाद कश्मीर शब्द का उपयोग किए गये इन दोनों प्रश्नों को परीक्षा से हटा दिया गया है।शनिवार को एमपीबीएसई की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियों को मानचित्र पर आजाद कश्मीर की पहचान करने तथा एक अन्य प्रश्न में इस शब्द का तालिका में सबंधित वाक्य से मिलान करने का सवाल किया गया था।ट्विटर पर परीक्षा पत्र साझा करने वाले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भारत सरकार पहले ही इस बारे में एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है। क्या मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आजाद कश्मीर को मान्यता दे दी है। प्रदेश सरकार को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।’’अग्रवाल ने कहा कि यह वही शब्दावली है जिसका उपयोग लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पाकिस्तान और कुछ अलगाववादी लोग करते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ही नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बारे में जवाब देना चाहिए। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर यह जानबूझकर करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए।वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इस मामले में बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परीक्षा में इस तरह के सवाल पूछे जाने पर गुस्सा जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सलूजा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रश्नपत्र सेट करने में शामिल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।शिक्षा मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पेपर सेटिंग में शामिल दो अधिकारी, रायसेन के एक शिक्षक तथा तेंदूखेड़ा के एक व्यख्याता को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इन दोनों विवादित प्रश्नों को परीक्षा से हटा कर प्रश्न पत्र अब 100 अंकों के स्थान पर 90 अंकों का कर दिया गया है। भाषा दिमो रंजन रंजन

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है