लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, 13 वॉकी टॉकी सेट और दो मोटरसाइकिल बरामद

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:35 IST

Open in App

चतरा, 31 अक्टूबर प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पुलिस ने नक्सलियों के दो समर्थकों विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 13 वॉकी टॉकी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर सिमरिया अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने जोजवारी गांव के समीप संगठन की क्षेत्रीय समिति के सदस्य आक्रमण गंझू के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली समर्थकों के पास से विभिन्न कंपनियों के 13 वॉकी-टॉकी सेट, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

इससे पहले 28 अक्टूबर को हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने टीएसपीसी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से एके 47 राइफल और 20 गोलियां बरामद की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?