लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 दिसंबर ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को एक महिला नक्सली समेत दो माओवादियों को मार गिराया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों ने मल्कानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल के गजलमामुडी में खोज अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो नक्सली मौके पर ही मारे गए और बाकी भाग गए।

डीजीपी ने बताया कि एसओजी के कर्मियों ने मौके से दो बंदूकें और अन्य सामान बरामद किये। उन्होंने स्वाभिमान अंचल को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराने के लिए खोज अभियान तेज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक महिला कैडर वर्दी में थी और ऐसा लगता है कि वह अहम पद पर थी जबकि दूसरे माओवादी की पहचान डी रमेश के तौर पर हुई है। वह भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर था।

डीजीपी ने कहा, "राज्य सरकार स्वाभिमान अंचल को माओवादियों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हम उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा