आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत

By भाषा | Published: June 17, 2021 08:29 PM2021-06-17T20:29:12+5:302021-06-17T20:29:12+5:30

Two killed in road accident in Agra | आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत

आगरा में सड़क हादसे में दो की मौत

आगरा, 17 जून आगरा में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सिकंदरा के पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्थरघोड़ा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को संभाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक मथुरा के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed in road accident in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे