लाइव न्यूज़ :

कार दुर्घटना में दो की मौत, चार की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:00 IST

Open in App

सहारनपुर, 13 सितंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहरादून- पंचकुला राजमार्ग पर एक इनोवा कार का टायर फट जाने के बाद कार सड़क किनारे एक डंपर से टकरा गई, जिससे कार की अगली सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के निवासी दलजेन्द्र सिंह शर्मा अपने दो पुत्रों गौरव व सनी शर्मा, अपने साले व तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार से पंजाब लौट रहे थे । उनकी गाड़ी सहारनपुर जिले के थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत जब देहरादून- पचकुला राजमार्ग पर पहुंची तो ग्राम सब्दलपुर के पास इनकी कार का टायर फट गया और कार अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में अगली सीट पर फंसे दोनों मृतकों को काफी मुश्किल से बाहर निकाला । कार में सवार अन्य चार घायलों को ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा