कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत, आठ घायल

By भाषा | Published: November 9, 2020 05:38 PM2020-11-09T17:38:21+5:302020-11-09T17:38:21+5:30

Two killed, eight injured in eight vehicles collision on Yamuna Expressway in fog | कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत, आठ घायल

कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत, आठ घायल

हाथरस, नौ नवंबर कोहरे के कारण उत्‍तर प्रदेश के यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर आठ वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के अन्‍तर्गत आने वाले एक्‍सप्रेस-वे पर सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, “स्‍थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कोहरे के कारण यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर आठ वाहन भिड़ गये हैं और दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्‍य घायल हो गये हैं। घायलों को आगरा में भर्ती कराया गया है।”

उन्‍होंने बताया कि घटना स्‍थल पर स्‍थानीय पुलिस बल मौजूद है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, eight injured in eight vehicles collision on Yamuna Expressway in fog

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे