लाइव न्यूज़ :

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के कारण दो लोगों की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 09:31 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टूबर बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सीमा यादव ने मंगलवार को बताया कि देवा में हाजी वारिस अली शाह के पिता कुर्बान अली की याद में इन दिनों देवा मेला चल रहा है। श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार रात मेले से वापस देवरिया जा रही थी और लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली मेला स्थल आ रही थी। इसी दौरान मेला स्थल से तीन किलोमीटर पहले देवा-बाराबंकी मार्ग पर इस्माइलपुर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर टिकर निवासी दयालु (50) और नगराम कस्बा निवासी सुभाष (40) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सीमा ने बताया कि इस घटना में घायल 14 अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब