लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में करंट से गई एक कांवड़िये की जान

By भाषा | Updated: July 28, 2019 06:30 IST

पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ित डाक कांवड़ के समूह में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में सागरपुर बस स्टैंड के पास एक ट्रक की दूसरे खड़े ट्रक में टक्कर होने से मोहित तथा उसके तीन अन्य सहयोगी घायल हो गये जिसमें से मोहित ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में दूसरी घटना में, विजेंद्र की उस समय मौत हो गई जब उसके ट्रक पर रखे बड़े स्पीकर हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए।सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अन्तर्गत करंट लग जाने से एक कांवड़िये की मौत हो गई

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो अलग अलग घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एक कांवड़िये की मौत सड़क दुर्घटना जबकि दूसरे कांवड़िये की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करंट लग जाने से एक कांवड़िये की जान चली गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान दिल्ली छावनी निवासी मोहित (24) और सौरभ विहार निवासी विजेंद्र करन (36) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ित डाक कांवड़ के समूह में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में सागरपुर बस स्टैंड के पास एक ट्रक की दूसरे खड़े ट्रक में टक्कर होने से मोहित तथा उसके तीन अन्य सहयोगी घायल हो गये जिसमें से मोहित ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दूसरे ट्रक के चालक अजय शंकर (41) को गिरफ्तार कर लिया है।’’

दिल्ली में दूसरी घटना में, विजेंद्र की उस समय मौत हो गई जब उसके ट्रक पर रखे बड़े स्पीकर हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए। यह घटना जैतपुर क्षेत्र के सेंट्रल बैंक एटीएम के पास हुई। उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अन्तर्गत करंट लग जाने से एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिले के कस्बा नानौता से कांवड़िये टैक्ट्रर ट्राले में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली देवबंद से निकलकर मंगलौर रोड स्थित मानकी मन्दिर के निकट पहुंचने पर वाहन बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे डी जे संचालक अंकित (26) और रामकुमार (50) करंट लगने से बुरी तरह झुलस गये। भटनागर ने बताया कि उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई जबकि अंकित का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल