लाइव न्यूज़ :

पटना उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने ली शपथ

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:41 IST

Open in App

पटना, 7 अक्टूबर पटना उच्च न्यायालय के नवनियुक्त दो न्यायाधीशों को बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय एवं न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार को पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान शपथ दिलायी गयी।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को ही इन न्यायाधीशों के नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसके पूर्व न्यायमूर्ति पांडेय पटना उच्च न्यायालय में ही महानिबंधक के पद पर थे जबकि न्यायमूर्ति पंवार यहां पंजीयक(सतर्कता) रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया के रहने वाले न्यायमूर्ति पांडेय की न्यायाधीश बनने के बाद पहली नियुक्ति 15 सितंबर, 2003 को भागलपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश के तौर पर की गई थी। वहीं, मूलतः उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर में हकीकत नगर के रहने वाले न्यायमूर्ति पंवार की पहली नियुक्ति 24 सितंबर, 2003 को सीतामढ़ी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश के तौर पर की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा