लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मदुरै में आग बुझाने के दौरान इमारत गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हुई

By भाषा | Updated: November 14, 2020 15:25 IST

Open in App

मदुरै, 14 नवंबर तमिलनाडु के मदुरै में शनिवार को आग बुझाने के दौरान इमारत गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने के शिवराजन और पी कृष्णमूर्ति की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि शायद बिजली के शॉर्ट सर्किट से उस पुरानी इमारत में आग लग गई, जिसे दमकल कर्मी बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान धराशायी हो गया।

घटना में दो कर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

इस बीच, चेन्नई में पलानीस्वामी ने जान गंवाने वाले कर्मियों के समर्पण और बलिदान की सराहना की और उनके परिवारों को राहत के रूप में 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, उनके एक-एक परिजन को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घायल कर्मियों- आर कल्याण कुमार और चिन्नाकारुप्पू को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और कहा कि सरकार उनके चिकित्सा खर्च को वहन करेगी।

उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'