लाइव न्यूज़ :

भोपाल में मैनहोल के अंदर इसकी गहराई नापने गये एक इंजीनियर सहित दो कर्मचारियों की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:48 IST

Open in App

भोपाल, 13 दिसंबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाऊखेड़ी इलाके में सोमवार को एक सीवेज लाइन के मैनहोल के अंदर इसकी गहराई नापने गये एक निजी कंपनी के एक इंजीनियर सहित दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

गांधी नगर थाने के प्रभारी अरुण शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इंजीनियर दीपक कुमार सिंह (28) एवं उनके सहायक भरत सिंह (22) की मौत हो गयी, दीपक उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का था, जबकि भरत मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले का निवासी था।

उन्होंने कहा कि ये दोनों इस सीवेज लाइन के मैनहोल के अंदर इसकी गहराई नापने उतरे थे।ये दोनों गुजरात की अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी थे। इस कंपनी ने 2018 में सीवेज लाइन को बिछाने के लिए भोपाल नगर निगम से अनुबंध किया था।

शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक आदमी खुले मैनहोल में पड़ा है और जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तुरंत वहां पहुंचे और दीपक को आसपास के लोगों की मदद से 20 फीट गहरे गड्ढे से निकाला।’’

उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन मैनहोल की किनारे हमने दो जोड़ी जूते देखे, जिससे हमें शक हुआ कि इसमें एक व्यक्ति और हो सकता है। इसलिए हमने मैनहोल के अंदर जाकर तलाशी की और भरत को भी वहां मृत पाया और उसे बाहर निकाला।’’

उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके मौत का सही कारण पता चलेगा।शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कुछ पुलिस कर्मिया का अनुमान है कि मैनहोल में जहरीली गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी।

इसी बीच, मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संभागायुक्त एवं प्रशासक नगर निगम भोपाल को अमृत योजना में भोपाल निगम की स्वीकृत सीवेज परियोजना के लाऊखेड़ी क्षेत्र में हुए हादसे की जाँच कराने के निर्देश दिये हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए हादसा/दुर्घटना के कारणों की जाँच आयुक्त नगर निगम भोपाल से करवा कर 24 घंटे के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब