लाइव न्यूज़ :

केरल में बलात्कार मामले में माकपा के दो नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:40 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल), 28 जून उत्तर केरल जिले में, सत्तारूढ़ मार्क्सवादी पार्टी की एक महिला सहयोगी से कथित बलात्कार के आरोप में पार्टी के दो स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पी पी बाबूराज और टी पी लिजेश के तौर पर हुई है। दोनों को बलात्कार, शिकायकर्ता महिला के घर में घुसपैठ और आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत करने वाली महिला माकपा की वडाकरा शाखा समिति की सदस्य है।

कोझीकोड के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ए श्रीनिवास ने बताया कि दोनों को सोमवार तड़के यहां से पास करीमबनापलम से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों की राजनीतिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी।

पीड़िता विवाहित और दो बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि तीन माह पहले बाबूराज उसके घर में घुसे और उससे बलात्कार किया था। शिकायत के मुताबिक इस घटना के बाद, वह दोनों के रिश्ते को महिला के पति एवं अन्य के सामने उजागर करने की धमकी देकर कई बार उससे यौन दुर्व्यवहार करते रहे। शिकायत में लिजेश पर भी इसी तरह की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।

दोनों की तरफ से किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर, पीड़िता ने पुलिस का रुख किया और शनिवार को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई और विस्तार से बयान रिकॉर्ड किया गया।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने मामले में समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद माकपा ने दोनों स्थानीय नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

बाबूराज माकपा के शाखा सचिव हैं जबकि लिजेश पार्टी की युवा शाखा के क्षेत्रीय सचिव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब