लाइव न्यूज़ :

तालाब में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: March 29, 2021 12:19 IST

Open in App

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), 29 मार्च आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र में तालाब में नहाते वक्त डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ डीहा गांव का निवासी महेंद्र (13) अपने पड़ोसी विक्की (आठ) के साथ गांव के दक्षिण में स्थित पर सैनी तालाब में नहाने गया था। तालाब काफी गहरा होने की वजह से विक्की डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में मयंक भी गहरे पानी में चला गया और वह भी डूब गया।

उन्होंने बताया कि पास में मौजूद कुछ अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी तो मयंक के पिता महेंद्र तथा गांव के अन्य लोग तालाब पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। होली से एक दिन पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'